#MP Vidhansabha Electionsउत्तरप्रदेश

‘अली-बली’ वाले बयान पर सीएम योगी का चुनाव आयोग को जवाब …

न्‍यूज डेस्‍क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी. वह भविष्य में इस तरह के बयान देने में एहतियात बरतेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के कारण नोटिस का जवाब भेज दिया है. सीएम योगी ने कहा कि उनकी मंशा गलत नहीं थी. वह भविष्य में इस तरह के बयान देने में एहतियात बरतेंगे.

मुख्यमंत्री ने जवाब लखनऊ में मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा, जबकि मायावती ने अपना जवाब चुनाव आयोग को भेजा है. सीएम ने कहा, वह आयोग के बयान को लेकर आपत्ति और दिए नोटिस के आधार पर विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में सावधानी बरतेंगे और ऐसे बयानों से बचेंगे.

योगी के जवाब के बाद अब आयोग को तय करना है कि वह योगी पर क्या कार्रवाई करता है. योगी ने मेरठ की एक चुनावी रैली में कहा था कि यदि सपा, बसपा और उनके गठबंधन को अली पर भरोसा है तो उन्हें बजरंग बली पर भरोसा है. वहीं, आयोग ने मायावती को देवबंद में मुस्लिमों को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने संबंधी बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था. आयोग ने उनके बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना था.

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का साथ दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे बसपा और रालोद की दूसरी संयुक्त रैली शनिवार को बुलंदशहर में होगी. इस दौरान बीएसपी सुप्रीमो मायावती और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बुलंदशहर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा के पक्ष में मायावती और जयंत चौधरी मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे. रैली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. बुलंदशहर (सुरक्षित) सीट पर बीजेपी ने भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

Leave a Reply

Back to top button