पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली। वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के खराब स्वास्थ्य के कारण पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। स्मृति ईरानी से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ले लिया गया है, उनके पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय है। जानकारी के अनुसार पीयूष गोयल के पास रेल मंत्रालय के साथ यह जिम्मेदारी रहेगी।
Piyush Goyal given additional charge of Finance Ministry till Arun Jaitley recovers, Rajyavardhan Rathore new Information & Broadcasting Minister. pic.twitter.com/Rv1HH7cJiN
— ANI (@ANI) May 14, 2018
https://twitter.com/ANI/status/996056907235262465/photo/1

