अरशद मंसूरी बने मदरसा बोर्ड के सम्भागीय सह समन्वयक

कटनी । मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड चैयरमेन प्रो सैय्यद इमाद उद्दीन ने कटनी अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अरशद मंसूरी को जबलपुर संभाग का सह समन्वयक नियुक्त किया है।

कटनी के लिये गौरव की बात है जब मदरसा बोर्ड में कटनी के युवा को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अरशद लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे। इसके अलावा अरशद कटनी मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के भी अध्य्क्ष रहे।
अरशद की नियुक्ति पर राज्यमन्त्री संजय सत्य्येन्द्र पाठक, सांसद नागेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, श्रीवास्तव, विधायक मोती कश्यप, सन्दीप जायसवाल महापौर शशांक श्रीवास्तव, जबलपुर संभाग समन्वयक जमा खान सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दी गई जिम्मेदारी को अरशद कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। अरशद मसूरी भारतीय जनता पार्टी में जिला एवं संभाग स्तर पर सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटे हुए है । इनकी नियुक्ति से मदरसों की सुविधाओं एवं शैक्षणिक स्तर में उत्तरोतर प्रगति होगी।








