Latest

अमेरिका : दूतावास पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इराक में भेजे और सैनिक

इराक के बुलावे पर बगदाद में सेना भेजने का दावा करने वाला अमेरिका यहां अपने दूतावास में ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों के घुसने और आगजनी करने से गुस्सा गया है। उसने इराक के अपने दूतावास में मंगलवार को हुई तोड़फोड़ और ‘अमेरिका की हत्या’ के नारे लगाने के बाद सैकड़ों और सैनिकों को यहां भेजने का फैसला लिया है। इस कदम से खाड़ी में तनाव बढ़ने के पूरे आसार हैं।

वाशिंगटन से जारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ ने कहा है कि वह इराक में उसके दूतावास पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में 750 अमेरिकी सैनिक और रवाना कर रहा है। रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने इस कदम को एहतियाती बताते हुए कहा कि नई टुकड़ी में 82वें एयरबोर्न डिवीजन की यूनिट को अगले कुछ दिनों में भेजने की तैयारी है। इनमें से 500 को रवाना भी कर दिया गया है जबकि 4,000 और सैनिकों को भी जल्द ही रवाना किया जाना है।

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इराक में हुए हमले को आतंकवादियों की साजिश करार दिया है और इनमें से एक की पहचान अबू महदी अल मुहादिस के रूप में की है। मुहादिस तेहरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूहों के शिया नेटवर्क हश्द अल-शाबी का दूसरे नंबर का प्रमुख है। कतैब हिजबुल्लाह भी इसी का एक हिस्सा है जिसे अमेरिकी हवाई हमलों में निशाना बनाया गया था।

Leave a Reply

Back to top button