Monday, April 6, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के वर्जीनिया बीच की सरकारी इमारत पर गोलीबारी, 12 की मौत, 6 घायल

न्‍यूज डेस्‍क। सरकारी इमारत में वारदात, वहीं के कर्मचारी ने बरसाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया अमेरिका के वर्जीनिया बीच की सरकारी इमारत पर गोलीबारी, 12 की मौत, 6 घायल अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है. यह गोलीबारी शुक्रवार को 4 बजे शाम को की गई है.
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत की एक सरकारी इमारत में घुसकर एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यह शूटिंग वर्जीनिया बीच म्यूनसिपल सेंटर में की गई.
पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था. बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोलीबारी करने वाले शख्स को मार गिराया है लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है. यह गोलीबारी शुक्रवार को 4 बजे शाम को की गई है.
एक पुलिसकर्मी भी घायल
गोलीबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों में से एक को गोली लगने के कारण वह घायल हो गया है. वहीं अभी तक आरोपी के गोलीबारी करने के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस का मानना है कि आरोपी इस कृत्य में अकेला ही था और उसके साथ कोई शामिल नहीं था. घटना के बाद आसपास की सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है. मौके पर एफबीआई के अधिकारी पहुच चुके हैं और मामले की जांच शुरू हो गई है. वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डेयर ने कहा कि यह एक दुखी कर देने वाला दिन है.

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करवा लिया. इस दौरान घायलों को ले जाती एंबुलेंस.

गोलीबारी की 150वीं वारदात
एक वेबसाइट के अनुसार अमेरिका में मास शूटिंग की यह 150वीं वारदात है. इससे पहले भी कई बार यह देखने में आया है कि तनावग्रस्त लोगों ने आम लोगों पर गोलीबारी की है. कुछ वारदातों में यह गोलीबारी स्कूलों में बच्चों द्वारा भी की गई है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply