CoronaFEATURED

भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद देगा अमरीका

अमरीका ने कोरोना से संक्रमित 64 देशों के लिए 174 मिलियन डॉलर की सहायता राशि का ऐलान किया. इसके तहत भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद दी जाएगी

दुनियाभर के 195 देश कोरोना की चपेट में हैं। इससे अब तक 27,343 लोग जान गंवा चुके हैं। एक लाख 33 हजार 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी मुताबिक, अमेरिका ने कोरोनावायरस से प्रभावित 64 देशों को महामारी से निपटने में मदद के लिए 174 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है। इसके तहत भारत को 2.9 मिलियन डॉलर (करीब 21.7 करोड़ रु.) की सहायता राशि दी जाएगी। उधर, इटली, स्पेन और फ्रांस में 16,267 लोगों ने जान गंवाई है। यह दुनियाभर में हुई कुल मौतों का लगभग 60% है।

अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा एक लाख चार हजार है। यह संख्या इटली और चीन से भी ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 402 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 18,691 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2.2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस के कारण जूझ रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किया जाएगा। यह बिल दो दिन पहले अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हो गया था। अमेरिका इस वक्त की सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या से भी जूझ रहा है। देश में करीब 33 लाख लोगों ने खुद के बेरोजगार होने का रजिस्ट्रेशन करवाया है

Back to top button