Latest

अमरनाथ यात्रा : आतंकी हमले की आशंका, सरकार ने सैलानियों को घाटी छोड़ने की दी सलाह

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और कश्मीर में मौजूद सैलानियों पर आतंकी हमला होने के जम्मू कश्मीर सरकार को इंटेलिजेंस इनपुट मिला है। इसके बाद राज्य सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से घाटी में मौजूद सैलानियों को लेकर एक एडवायजरी जारी की गई है। इस एडवायजरी में सरकार ने आतंकी हमले की आशंका जताते हुए पर्यटकों को जल्द से जल्द कश्मीर छोड़ने की सलाह दी है।

जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से जारी की गई एडवायजरी में कहा गया है ‘इंटेलिजेंस इनपुट्स में आतंकी हमले होने की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर घाटी में मौजूद सैलानियों को तत्काल कश्मीर छोडने की सलाह दी गई है।’

कश्मीर के बिगड़ते हालातों के बीच केंद्र सरकार द्वारा जहां 25 हजार से ज्यादा जवान कश्मीर में भेजे गए हैं। वहीं सैन्य अफसरों द्वारा आज श्रीनगर में की गई प्रेस कांफ्रेंस में भी पाकिस्तान द्वारा घाटी में आतंक की गतिविधि

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply