Latestमध्यप्रदेश

अब MP के संविदा कर्मचारियों की लगी लाटरी, सीएम शिवराज की घोषणा से झूमे संविदा कर्मचारी, दी ये सौगात

भोपाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाडली बहना रोजगार सहायकों के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट कल्चर से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा- मैं यह फैसला कर रहा हूं कि संविदा कर्मचारियों की प्रतिवर्ष अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त की जाती है। उन्होंने यह ऐलान भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संविदा कर्मचारियों के प्रांतीय सम्मेलन में किया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ‘आपकी दृष्टि और कार्यकुशलता नियमित कर्मचारियों से रत्ती भर भी कम नहीं है, कई मायनों में ज्यादा है। जरूरत पड़ने पर संविदा कर्मचारियों ने नियमित कर्मचारियों से ज्यादा काम करके दिखाया है।’

CM ने ये घोषणाएं भी कीं

  • संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा।
  • नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ सभी को दिया जाएगा।
  • स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।
  • अनुकंपा नियुक्ति भी दी जाएगी।
  • रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटि की व्यवस्था भी की जाएगी।
  • नियमित पदों पर भर्ती में 50% रिजर्वेशन संविदा कर्मचारियों के लिए किया जाएगा।
  • नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश की पूरी सुविधा मिलेगी।
  • नियमित कर्मचारियों की तरह महिला संविदा कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
  • छुट्टियां सीएल, ईएल, ऐच्छिक अवकाश भी नियमित कर्मचारियों की तरह की जाएगी।

 

Back to top button