अब ICMR जबलपुर में होगी कटनी के कोरोना मरीजों की जांच, अहमदाबाद नहीं जाएंगे सेम्पल
कोरोना अपडेट में एक राहत की खबर आई है। अब आईसीएमआर जबलपुर में कटनी के कोरोना सेम्पल की जांच होगी। सेम्पल अहमदाबाद नहीं जाएंगे।
कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अब कटनी जिले के कोरोना सेम्पल की जांच जबलपुर स्थित आईसीएमआर जबलपुर में होगी।
आज बुधवार से कटनी जिले के सेम्पल जबलपुर भेजे जाएंगे। विदित हो कि पिछले लगभग एक महीने से कोरोना सेम्पल जांच के लिए अहमदाबाद स्थित सुप्राटेक भेजे जा रहे थे।
राज्य सरकार को प्रति सेम्पल जांच के लिए 1980 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा था। अब तक सरकार का करोड़ों रुपये इसमे व्यय हो चुका था, यही कारण है कि अब सरकार ने कोरोना की जांच निशुल्क करने का फैसला लिया था।

