Site icon Yashbharat.com

अब सतना आरपीएफ के चंगुल में फंसा ई रेल टिकट का आरोपी

rpf rail

जबलपुर नगर संवाददाता। रेल ई टिकट की कालाबाजारी को रोकने के लिये पमरे के अंतर्गत रेल आईजी आर.के मलिक के निर्देशन में चलाये जा रहे इस धरपकड़ अभियान को खासी सफलता मिल रही रही है। हाल ही में जबलपुर में इस तरह के दो मामले आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले उजागर किए थे। इसी कड़ी में बीती रात सतना आरपीएफ के हाथ भी रेल ई टिकट का एक मामला लगा जिसे उजागर करते हुये एक आरोपी को दबोचा गया।

जिसके पास से 28846 रुपए की ई टिकट पाई गई आरपीएफ ने आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है ।

इस संबंध में सतना आरपीएफ पोस्ट प्रभारी मान सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रीवा के शिल्पी प्लाजा की दुकान में ई रेल टिकटों का अवैैध कारोबार चल रहा है। उक्त सूचना पर रेल आईजी आरके मलिक के निर्देशन में एक टीम गठित की गई जिसमें सतना एसआई राहुल रावत,एस०पी पान्डेय रीवा, आ.विनय यादव,पी.जे प्रेम,एस.के तिवारी, एवं एसआईबी के आ.एसपी सिंह शामिल थे। मुखबिर की खास सूचना पर टीम उस स्थान पर पहुंची जहां पर रेल टिकटों का यह अवैैध कारोबार चल रहा था। जहां पर दुकान संचालक 31 वर्षीय राघवेंन्द्र द्धिवेदी पिता ओम प्रकाश द्धिवेदी निवासी ताला हाउस थाना सिविल लाईन जिला रीवा को गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा अलग -अलग यूजर आईडी से अनाधिकृ त रूप से रेलवे तत्काल टिकट प्रीमियम/ ई टिकट कुल कीमत 28846 रूपये पाई गई जिसे जप्त करने के बाद कार्रवाई के उपरांत टिकटें तथा टिकट बनाने संबंधी अन्य सामग्री व एक कम्प्युटर,मोबाइल फोन डयरी को अपने कब्जे में लिया व आरोपी को जबलपुर रेल न्यायालय में पेश किया गया।

पूर्व में की जा चुकी है धरपकड़
इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी मान सिंह ने बताया कि रेल सुरक्षा बल द्वारा इस कार्रवाई के पूर्व भी रेल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिये पूर्व में अलग अलग कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

Exit mobile version