jabalpur

अब विकास नगर में तोड़े इनोवा के कांच

जबलपुर मुनप्र। शहर में घर के बाहर और सड़क पर खड़े चौपहिया वाहनों में तोड़ -फोड़ की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल में स्नेह नगर, यादव कॉलोनी, विजय नगर क्षेत्र में अज्ञात तत्वों ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़ – फोड़ की थी। इस घटना के आरोपियों का सुराग अब तक लग भी नही पाया है कि आज फिर ऐसी ही एक घटना सामने आ गई। विकास नगर में मण्डी के पीछे खड़ी एक इनोवा गाड़ी के कांच अज्ञात तत्वों के द्वारा रात में तोड़ दिये गये। कार मालिक संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी इनोवा गा़डी क्रमांक एमपी सीए ०१५५ विकास नगर में शेख मार्बल के पास खड़ी रहती थी। आज सुबह उन्हें सूचना मिली की उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी का कहनां था कि विजय नगर बहुत बड़ा थाना क्षेत्र है और गस्त में मात्र तीन पुलिस कर्मी ही लगे थे। ऐसे में इतने बड़े एरिया में कहां, कब, कौन वारदात को अंजाम दे दे कहनां मुश्किल है हालांकि कार मालिक द्वारा रिपोर्ट लिखाने की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि अभी हाल में ही यादव कॉलोन, विजय नगर, स्नेह नगर, क्षेत्र में तत्वों ने कोहराम मचाते हुए आधा दर्जन से ज्यादा चौपहिया वाहनों में तोड़-फोड़ की थी। इस घटना के बाद पुलिस कार के कांच तोड़ने वालों की तलाश के लिए सीसीटीव्ही फुटेज खगांल रही थी। लेकिन स्नेह नगर के निकाले गये सीसीटीव्ही फुटेज में बाईक सवार दो युवक नजर भी आये लेकिन वे अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाये है। आये दिन होने वाली इन घटनाओं से वाहन मालिकों में दहशत व्याप्त है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply