अब महिला सफाईकर्मी पहनेंगी एयर होस्टेस जैसी वर्दी

big 387978 1445598289

इंदौर। नगर निगम में काम करने वाली महिला सफाईकर्मी जल्द ही नीले रंग की साड़ी में नहीं दिखाई देंगी। नगर निगम अब इन्हें एयर होस्टेस जैसी गेरुए रंग की साड़ी देगा जिस पर पीले रंग का पट्टा रहेगा। उल्लेखनीय है कि निगम ने जब से महिला कर्मचारियों को नीली साड़ी दी थी, तभी से उसके रंग और गुणवत्ता को बेहतर करने की कर्मचारी संगठन मांग कर रहे थे। गुरुवार को अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह के समक्ष निगम के कर्मचारी संगठनों के पुरुष एवं महिला कर्मचारियों ने साड़ी के रंग को फाइनल किया। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा महिला कर्मचारियों की साड़ी खरीदी के लिए टेंडर जारी करने की उम्मीद है।

चार साल में तीन रंग बदल गए : करीब चार साल पहले पूर्व निगमायुक्त मनीष सिंह ने निगम के कर्मचारियों व कामगारों के लिए वर्दी का प्रावधान किया था। इसके पहले निगम के पुरुष कर्मचारियों को खाकी वर्दी पहनने को मिलती थी। महिला कर्मचारियों को सफेद रंग की लाल व नीले रंग की बिंदी वाली साड़ी पहनने को दी जाती थी।

इसे भी पढ़ें-  रसगुल्ला समझकर खा लिया सुअर मार बम, मुंह में हुआ जोरदार धमाका; इलाज के दौरान युवक की मौत

Leave a Reply