Site icon Yashbharat.com

अब बदल सकता है अहमदाबाद का भी नाम, सरकार ने कहा-जनता चाहेगी तो कर्णावती होगा

images 53

अहमदाबाद। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्‍या किए जाने के कुछ घंटे बाद ही गुजरात सरकार ने एलान किया कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो वह अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने के लिए तैयार है।

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल के मुताबिक, प्रदेश सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए विचार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, लोगों की मांग है कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती किया जाना चाहिए।

कानूनी बाधाओं को पार करने में अगर हमें आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम महानगर का नाम बदलने के लिए हमेशा तैयार हैं।

गौरतलब है कि अहमदाबाद के आसपास का इलाका 11वीं सदी में बसना शुरू हुआ। उस समय इसे अशवाल कहा जाता था। चालुक्‍य शासक कर्ण ने अशवाल के भील शासक को युद्ध में हराकर साबरमती नदी के किनारे कर्णावती शहर को बसाया था।

सुल्‍तान अहमद शाह ने 1411 ईस्‍वी में कर्णावती के पास एक नए शहर की नींव रखी और इसका नाम अहमदाबाद रखा। अहमद शाह ने यहां के चार संतों के नाम पर इस नए शहर का नाम अहमदाबाद रखा था।

Exit mobile version