LatestTechnology

अब नहीं कटेगा ओवर स्पीड लिमिट का चालान, Rule तोड़ने पर Google Maps आपको देगा अलर्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कई बार गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीड के चक्कर में हमारा चालान कट जाता है। हमें ये पता ही नहीं चल पाता है कि स्पीड लिमिट कब ज्यादा हो गई। इस परेशानी से निजात पाने के लिए Google ने अपने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के Google Maps का नया वर्जन पेश कर दिया है। इसके तहत Maps आपको यह दिखाएगा कि आप किस स्पीड पर आपकी कार चला रहे हैं। ऐसे में अगर स्पीड लिमिट क्रॉस करेंगे तो यह आपको प्रॉमप्ट कर देगा और आपको ओवर स्पीड लिमिट के कारण लग सकने वाले चालान से मुक्त दिलाएगा। इस फीचर को Speedometer का नाम दिया गया है। यह फीचर यूजर को सेटिंग्स में लेगा जिसे मैनुअली ऑन किया जा सकता है। इस फीचर को स्पीड लिमिट फीचर के रोलआउट करने के बाद पेश किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button