Latest

अब धीरज पटेरिया ने छोड़ा भाजपा का दामन, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

भोपाल/जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं जबलपुर उत्तर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी बनाये जाने के प्रति आशान्वित धीरज पटेरिया ने पार्टी के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

images 44I

धीरज समर्थक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह पार्टी में तानाशाही सीएम शिवराज मध्यप्रदेश में चला रहे हैं इसका खामियाजा पार्टी को इस साल चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि धीरज पटेरिया उत्तर मध्य क्षेत्र से दावेदार थे। यहां पार्टी ने शरद जैन को प्रत्याशी घोषित किया है।

Leave a Reply

Back to top button