Site icon Yashbharat.com

अब दुर्योधन की मूर्ति लगवाएंगे अखिलेश यादव, अभी बनवा रहे कृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा

yadav

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में भगवान कृष्‍ण की मूर्ति लगवाने जा रहे हैं। मूर्ति पर काम जारी है और करीब छह महीने में काम पूरा होने की उम्‍मीद है। नवभारत टाइम्‍स के अनुसार, रविवार (12 नवंबर) को अखिलेश ने कहा क‍ि वे दुर्योधन की मूर्ति लगवाएंगे। सपा प्रमुख के मुताबिक वे ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि नई पीढ़ी को कृष्‍ण और दुर्योधन के बारे में पता चल सके। अखिलेश एक शादी समारोह में शामिल होने सैफई पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सैफई में लगने वाली मूर्ति महाभारत के उस हिस्‍से पर आधारित है जब कृष्‍ण चक्र उठा लेते हैं और भीष्‍म की तरफ बढते हैं। 18 दिनों के महाभारत युद्ध में यही इकलौता अवसर था जब कृष्‍ण ने हथियार उठाए थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन मूर्तियों की थीम अखिलेश ने खुद तय की है।

कृष्ण और दुर्योधन की मूर्ति सैफई के एक स्‍कूल ग्राउंड में लगाई गई है। माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्‍त प्रचार की शुरुआत से पहले मूर्ति का अनावरण कर सकते हैं। बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में सरयू के तट पर भगवान राम की 100 मीटर लंबी मूर्ति लगाए जाने का प्रस्‍ताव किया है।

Exit mobile version