katni

अब झिरिया के बाघ कुनबे को शिप्ट करने की तैयारी

बरही। कुआं-मचमचा के जंगल से आदमखोर बाघिन व उसके दो मादा शावकों को ताला.बांधवगढ़ इनक्लोजर बाड़ा में शिफ्ट करने के बाद अब झिरिया-नर्सरी क्षेत्र में चहल-कदमी कर रहे बाघ परिवार को भी पकड़कर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। दो दिन पूर्व ही नेशनल पार्क बफर जोन खितौली रेंजर श्री मरकाम व कटनी डीएफओ ने झिरिया पहुंचकर बाघ परिवार के विचरण क्षेत्र का अवलोकर वन अमले के साथ किया है, जहां बरही रेंज के वनाधिकारियों को बाघ परिवार को लोकेट करने के निर्देश दिए है। इसके के पूर्व कटनी एसडीओ ने इस संबंध में 4 दिन पूर्व बरही पहुंचकर वन अमले के साथ बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से विभाग परेशान
वन विभाग सूत्रों की माने तो पिछले एक पखवाड़े से लगातार बाघ परिवार से खतरा मंडराने की करीब दो दर्जन से अधिक शिकायते ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में की गई है, जिसमे बाघ परिवार को पकड़ने की मांग की गई है। उक्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश सरकार द्वारा वन विभाग व नेशनक पार्क के अधिकारियों को दिए गए है।
लोकेट करने रखी जा रही निगरानी
बरही रेंजर व्हीएस चौहान ने यशभारत से चर्चा करते हुए बताया कि सीएम हेल्पलाइन में की गई दर्जनों शिकायत के बाद झिरिया.नर्सरी क्षेत्र के बाघ परिवार को लोकेट करने के निर्देश प्राप्त हुए हैए बाघो को पकड़कर ले जाया जाएगाए यह अभी कन्फर्म नहीं है, फिर सतर्कता बरती जा रही है व लगातार निगरानी की जा रही है।
अतरिया में बाघ ने किया हमला
बीती शाम बकरी चराने के उपरांत घर लौट रहे सरदार सिंह पिता सतई आदिवासी पर धमोखर रेंज के अतरिया में बाघ ने हमला कर दिया। घायल को चंदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ ने जैसे ही उस पर हमला बोला वह दहशत में आकर बेहोश हो गयाए उसे अस्पताल में इलाज दौरान होश आया। सरदार के सिर व हाथ जख्मी हुए है।

Leave a Reply

Back to top button