Site icon Yashbharat.com

अब केंद्रीय मंत्री ने अजय सिंह को दी सलाह, कहा- मां का ख्याल रखें

saroj singh
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी और उनके बेटे अजय सिंह के बीच चल रहा संपत्ति विवाद अब नया रंग ले रहा है. एक ओर जहां सीएम शिवराज ने कहा कि इस मामले पर राजनीति करने की बजाए अजय सिंह को अपनी मां का ख्याल रखना चाहिए तो वहीं अब केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी अजय सिंह को सलाह दे दी है.

भोपाल पहुंचे थावरचंद गहलोत का कहना है कि अजय सिंह को इन परिस्थितियों में अपनी मां का ख्याल रखना चाहिए. माता पिता जिस तरह से बच्चों का लालन पालन करते हैं बच्चों की जिम्मेदारी है कि वो भी माता पिता का भरण पोषण करें.

गहलोत ने कहा कि उनके मंत्रालय में इसके लिए नियम बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हालांकि मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन अजय सिंह को चाहिए कि ये मामला जल्दी सुलझाएं. गहलोत ने कहा कि भरण पोषण माता पिता का कानूनी अधिकार है.

Exit mobile version