मध्यप्रदेश

अब आई इंदौर से Good News 9 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

इंदौर। MP News Live Updates : मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं उस इंदौर शहर से आज एक अच्छी खबर सामने आई है।

यहां 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ में सुधार हुआ है और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब एक बार और इनकी जांच की जाएगी और वो भी निगेटिव आने पर 9 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 185 पहुंच गई है, इनमें से 36 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा 128 पॉजिटिव मरीज इंदौर में मिले हैं। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन के बीच जिलों की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतना शुरू कर दिया गया है। भोपाल में भी बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए रायसेन की सीमा पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर सेंधवा में तीन कोरोना मरीज मिलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम