Latestअजब गजबराष्ट्रीय

अनोखी पहल : 100 फ़लदार पौधे लगाने पर मिलेगी जमानत

ग्वालियर। पर्यावरण को बचाने के लिये अब हाई कोर्ट ने नई पहल की है। कैदियों को ज़मानत के लिए 100 फ़लदार पौधे लगाने होगें। साथ ही 1 सस्ल तक उनकी देखभाल भी करनी पड़ेगी।

जेल में बंद आरोपियों को जमानत पर रिहा करने की शर्त में पेड़ लगाना जोड़ दिया है और उन्हें 1 साल तक देखभाल की जिम्मेदारी भी दी है। नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी की जमानत में 100 फलदार या छायादर पौधे लगाने की शर्त जोड़ी है।

शिवपुरी जिले के नरवर थाने ने पप्पू उर्फ दयाराम पर नाबालिग का अपहरण का आरोप है। पुलिस ने उसके ऊपर अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसे 1 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार कर लिया था और वह जेल में बंद था। जिला सत्र न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में तर्क दिया कि उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। मामले में झूठा फंसाया गया है। 28 मई को उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। इसलिए जेल से जमानत पर रिहा किया जाए। कोर्ट जमानत की जो शर्तें लगाएगा, उसका पालन किया जा जाएगा। कोर्ट ने शासन व याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद आरोपी को सशर्त जमानत दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि जेल से रिहा होने के बाद उसे सड़क किनारे 100 फलदार या छायादार पौधे लगाने होंगे। ट्री गार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा करनी होगी। साथ ही एक साल तक देखभाल के साथ-साथ पानी देना होगा।

Leave a Reply

Back to top button