मध्यप्रदेश

अनूठी पहल: एमपी के होशंगाबाद में बना देश का पहला डॉग टॉयलेट

न्‍यूज डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने के लिए देशभर में टॉयलेट बनाए जा रहे हैं. ऐसे में होशंगाबाद नगरपालिका परिषद ने कुत्तों के लिए टॉयलेट बनाया है. होशंगाबाद के खुले में शौच मुक्त होने के बाद नगर में देश का पहला डॉग टॉयलेट का निर्माण किया गया है.

दरअसल, शहर को साफ रखने के लिए नगर पालिका परिषद ने सर्किट हाउस के पास इस टॉयलेट को बनाया गया है. करीब 6 महीने पहले डॉग टॉयलेट बनाने का निर्णय नगर पालिका की बैठक में लिया गया था. अब निर्माण पूरा होने के बाद यह खुले में शौच मुक्त के लिए तैयार किया गया यह टॉयलेट देश में पहला ‘डॉग टायलेट’ बना गया है.

नगर पालिका का मानना है कि शहर में लोग सुबह, शाम कुत्तों को घुमाने जाते हैं. घुमाने के दौरान वो उन्हें पार्क, सड़क किनारे टॉयलेट करने के लिए छोड़ देते हैं. इससे शहर में गंदगी बढ़ रही है. अब लोग कुत्तों को सीधे टॉयलेट में ले जाएंगे, जिससे शहर गंदा नहीं होगा.

टॉयलेट बनाने के बाद यदि लोग बाहर सड़क या पार्क में कुत्तों को टॉयलेट कराते पाए गए तो उनको चेतावनी दी जाएगी. चेतावनी के बाद भी आदेश नहीं माना गया तो आगे चलकर जुर्माना भी वसूला जाएगा.


नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि शहर में जोर-शोर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान कुत्तों के लिए टॉयलेट बनाने का प्रस्ताव आया था. प्रायोगिक तौर पर देश का पहला डॉग टॉयलेट बनाकर इसका अध्ययन किया जाएगा. दूसरे चरण में नगर के अन्य स्थानों पर भी ऐसे टॉयलेट बनाए जाएंगे.

नगर पालिका ने इस काम के लिए 10 लाख रुपए का बजट बनाया गया है. एक डॉग टॉयलेट की लागत करीब 50 हजार है. करीब 9 और जगहों पर ऐसे टॉयलेट बनाए जाना प्रस्तावित है.

Leave a Reply

Back to top button