मध्यप्रदेश

अनियंत्रित बस खंबे से टकराई, बाजू से जा रही बाइक पलटी दो लोगो की मौत

इंदौर। नावदा पंथ में इंदौर से धार जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई और पास से जा रही बाइक पर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाई राहुल और कान्हा बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्री भी बुरी तरह घबरा गए थे, आस-पास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद बस के नीचे फंसे दोनों भाईयों को बाहर निकाला गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply