अनियंत्रित ट्रेक्टर पलटा, नीचे दबे चालक व एक अन्य की दर्दनाक मौत
कटनी। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील में आज दोपहर एक ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।
मृतकों के नाम मिजाजी कोल एवं शेखर पटैल हैं। बताया जाता है कि दोनों ट्रेक्टर में वेल्डिंग कराकर वापस आ रहे थे तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबने से दोनो की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



