Latest

अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के लारनू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सेना ने सर्च ऑप्रेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक 3 से 4 आतंकियों के जंगल में छिपे होने की खबर है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में आतंकी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

इससे पहले सोमवार को बडगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। हमले में सुरक्षाबलों ने हमलावरों को करारा जवाब देते हुए एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में बीते शनिवार को आतंकियों के लगाए गए एक आइईडी में हुए विस्फोट में गश्त कर रहे चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Back to top button