Sunday, May 24, 2026
Latest:
FEATURED

अदार पूनावाला और उनके परिवार को मिलेगी Z सिक्योरिटी? बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली अर्जी बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की गई है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने पूनावाला को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा दी थी। बीते बुधवार ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया था। पूनावाला को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा पूरे देश में लागू है।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भारत में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। फिलहाल देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में से 90 पर्सेंट टीके सीरम की वैक्सीन की कोविशील्ड के ही लगे हैं। इसके अलावा भारत बायोटेक की ओर से भी कोवैक्सीन नाम की कोरोना वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। देश में वैक्सीनेशन के अभियान को आगे बढ़ाने में इन दोनों ही कंपनियों की अहम भूमिका है।

बता दें कि Z कैटिगरी की सिक्योरिटी में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इसमें 4 या 5 एनएसजी कमांडो को शामिल किया जाता है। इसके अलावा इसमें आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में तैनात होते हैं। जेट कैटिगरी प्राप्त शख्स को एक एस्कॉर्ट कार भी मिलती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम