Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

अदनान को पद्मश्री को कांग्रेस नेता ने बताया मैजिक ऑफ चमचागीरी, सिंगर ने पूछा, लॉ कॉलेज में यही सीखा

Adnan Sami को पद्मश्री देने के मोदी सरकार के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और एनसीपी ने कहा है कि पाकिस्तानी मूल के सिंगर Adnan Sami को इसलिए सम्मानित किया गया है ताकि डैमेज कंट्रोल किया जा सके। वहीं शिवसेना इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी सवाल उठाए और कहा कि Adnan Sami सरकार की चमचागीरी करते हैं, इसलिए यह सम्मान मिला। इस पर Adnan Sami ने जवाब दिया कि हे बच्चे। क्या तुमने अपना दिमाग किसी क्लीयरेंस सेल से लिया है या सेकंड हैंड नोवेल्टी स्टोर से? क्या बर्कले यूनिवर्सिटी में तुम्हें यही बताया गया है कि माता-पिता के किए कामों के लिए बेटे को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? क्या तुम वकील हो? क्या तुमने कानून के स्कूल में यही सीखा है?

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply