Site icon Yashbharat.com

अटल जी वेंटिलेटर पर, पीएम मोदी देखने पहुंचे एम्स

visit atal jee 2018815 193658 15 08 2018

नई दिल्‍ली। एम्‍स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की तबीयत बिगड़ी हुई है। वे पिछले दो महीने से अधिक समय से एम्‍स में भर्ती हैं। 15 अगस्‍त बुधवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे हैं। वाजपेयी जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से जूझ रहे हैं। वह 2009 से ही व्हीलचेयर पर है। उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

उनका जन्मदिन (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। वाजपेयी को भर्ती करने से पहले तक एम्स के डॉक्टर उनके घर पर ही जांच के लिए जाते रहे हैं। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी नियमित तौर पर उनके घर इलाज के लिए जाते थे।

तीन बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। सबसे पहले वह 1996 में 13 दिन के लिए पीएम बने, लेकिन बहुमत साबित कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी बार 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए।

Exit mobile version