FEATUREDLatest

अटल जी के लिए दुआ-कांग्रेस नेता ने चढ़ाई चादर, भाजपा सांसद ने किया हवन

वेब डेस्क। अटलती की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए देशभर में दुआओं का दौर जारी है। अटलजी के वाकपटुता और उनके राजनीतिक विचारों के उनके विरोधी भी कायल थे। इसलिए सभी दलों के राजनेता उनका दिल से सम्मान करते थे। ग्वालियर में युथ कांग्रेस के नेता शकीर खान ने अटलजी की सलामती के लिए दुआ करते हुए दरगाह पर चादर चढाई।

shaeer

शहर के कमलसिंह का बाग स्थित अटलजी के पैत्रक निवास पर परिजनों को एकत्रित होने का संदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही शहर में भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

खरगोन के प्राचीन श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में भाजपा सांसद सुभाष पटेल और बीजेपी जिला अध्यक्ष परसराम चौहान सहित अन्य नेताओ ने अटलजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना की।

khargon

Leave a Reply

Back to top button