FEATUREDअजब गजब

अजब- गजब: मेल पेंग्विन ने होने वाले बच्चे के लिए बनाया घरौंदा, वायरल हो रही यह खबर

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। सिडनी के सी लाइफ एक्वेरियम में मेल पेंग्विन के जोड़े ने मिलकर बर्फीले पत्थरों से एक घोसला बनाया। एक्वेरियम के कर्मचारियों ने उन्हें देखभाल के लिए पेंग्विन का एक अंडा दिया था, जिसकी देखभाल ये कपल काफी अच्छी तरह से कर रहा है।

मैजिक और स्फेन नाम के इन पैंग्विन्स ने 2018 के प्रजजन समय के पहले मिलकर अच्छी साझेदारी की और इसके बाद बर्फ जमा कर घोंसला बनाया। सी लाइफ स्टाफ ने पहले इस जोड़े को डमी एग दिया गया था।

मगर, जब इस मेल जोड़े ने होने वाले बच्चे का अच्छी तरह दे ध्यान रखा, तो जेंटो पेंग्विन्स के जोड़े को असली अंडा दिया गया। एक्वेरियम के पेंग्विन्स डिपार्टमेंट की सुपरवाइजर टिश हैनान ने कहा कि डमी अंडा मिलने के बाद पेंग्विन्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह क्या है।

इसके बाद उन्होंने अंडे को सेना (इनक्यूबेशन) शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें असली अंडा दिया गया। दोनों मेल पेंग्विन्स ने पैरेंटिंग और जिम्मेदारियों को समान रूप से निभा रहे थे। इसलिए अपोजिट सेक्स और सेम सेक्स की पैरेंटिंग में बहुत मामूली अंतर था। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के चिड़ियाघरों में यह पहला उदाहरण नहीं था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply