Friday, May 1, 2026
Latest:
Latest

अजब गजब : एक ट्रांसपैरेंट पीपीई किट ने बदल दी इस नर्स की जिंदगी, मिला बड़ा ऑफर

पूरी दुनिया इस समय कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है।

ऐसे में कोरोना योद्धा के रूप में नर्स और डॉक्टर्स लगातार लोगों का इलाज करने में लगे हैं और लोगों की जान बचाने में जुटे हुए हैं। इन्हीं योद्धाओं में रूस की एक महिला नर्स काफी सुर्खियां बटोर रही है। 

दरअसल इस महिला नर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रांसपैरेंट पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित पुरुषों का इलाज करते नजर आ रही है।

लोगों को यह ट्रांसपैरेंट पीपीई किट इतना आकर्षक लगा कि सभी इस महिला नर्स की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। यह घटना मई की बताई जा रही है।

अब इस वीडियो के वायरल होने पर सरकार की तरफ से चेतावनी भी मिल रही है। सरकार की ओर से इस मामले पर जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह के पीपीई किट से संक्रमण फैलने की संभावना है।  

बड़ी कंपनियों से आने लगे ऑफर
ट्रांसपैरेंट पीपीई किट पहनने के बाद सुर्खियों में आई नादिया को एक रूसी स्पोर्ट्स ब्रांड की ओर से मॉडलिंग का ऑफर भी आया है। हालांकि, उन्होंने समय की कमी को बताकर इस ऑफर को ठुकरा दिया है।  

नादिया ने न्यूज एंकर बनने का ऑफर किया स्वीकार 

न्यूज एंकर का जॉब मिलने के बाद नादिया ने कहा कि वह इसे लेकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने न्यूज चैनल का आभार भी जताया और कहा कि वह इस काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगी।

हालांकि न्यूज चैनल ने बतौर एंकर पॉर्ट टाइम नौकरी दी है। क्योंकि वह डॉक्टर बनने की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

ट्रांसपैरेंट पीपीई किट मामले में नादिया ने दी थी यह सफाई

नादिया ने पीपीई किट मामले में अपनी सफाई में अस्पताल प्रशासन से कहा था कि वह इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि यह पीपीई किट बहुत ज्यादा ट्रांसपैरेंट था ।  

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम