Latestमध्यप्रदेश

अच्छी खबर : कटनी में कोरोना को मात देकर घर पहुंचे 3 मरीज, अब तक 32 स्वस्थ

कटनी। जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से आज 3 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। यह तीनों मरीज 12 जुलाई को कोरोना से संक्रमित होकर कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुए थे।

इनमे उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे नयागांव निवासी सहायक लोको पायलट और उनकी पत्नी व दानापुर बिहार से वापस कटनी लौटने के बाद कटनी रेलवे स्टेशन में कार्यरत एक टीसी शामिल है। तीनों मरीजों को ठीक होने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मरीजों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए अगले सात दिनों तक घर पर ही रहने के लिए कहा गया है।

Back to top button