CoronakatniLatest

अच्छी खबर: कटनी में आज 10 लोगों ने दी कोरोना को मात, अब तक 2347 स्वस्थ होकर लौटे घर

कटनी। जिले में जिस तरह कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इस महामारी को।मात देने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को निर्धारित अवधि में उपचार के बाद स्वस्थ होने पर कोविड वार्ड से डिस्चार्ज भी किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर लौटे। अब तक 2 हजार 347 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है। कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह हर दिन लोग इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं, उसी तरह स्वस्थ भी हो रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम