Latest

अच्छी खबर : कटनी में आज मिले केवल दो पॉजीटिव, 311 सेम्पल की रिपोर्ट में बरही में युवक और विजयराघवगढ़ में महिला संक्रमित

कटनी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज कटनी के लिए राहत की खबर आई है।

अगस्त के महीने में जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही थी और मरीजों की संख्या साढ़े 3 सौ को पार कर गई थी तो वहीं आज सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 311 सेम्पल की रिपोर्ट में केवल दो लोगों के पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है।

इस खबर से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ ही शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है। इन दो नए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 358 हो गई है।

आज मिले दो पॉजीटिव मरीजों में बरही निवासी 32 वर्षीय युवक एवं विजयराघवगढ़ निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम