Tuesday, May 12, 2026
Latest:
Coronakatni

अच्छी खबर : कटनी कोविड वार्ड से आधा दर्जन मरीजों की छुट्टी

कटनी। कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर जांच में कोरोना से संक्रमित हुए सिविल लाइन निवासी एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर से आज 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डॉ.यशवंत वर्मा ने बताया कि सिविल लाइन निवासी 35 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 3 वर्षीय बालक और 3 वर्षीय बालिका को आज कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार और उनमे लक्षण नहीं पाए जाने के बाद नियमानुसार दस दिनों बाद कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किए जाने के निर्देश हैं। सभी मरीजों को डिस्चार्ज करते हुए एक सप्ताह तक घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। अब तक 40 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम