Tuesday, May 12, 2026
Latest:
धर्ममध्यप्रदेश

अच्छी खबर:नवरात्रि से होंगे मैहर की मां शारदा के लाइव दर्शन, ऑनलाइन रोपवे टिकट सुविधा भी

मैहर। मैहर स्थित मां शारदा देवी के लाइव दर्शन नवरात्रि से अब लोग घर बैठे कर सकेंगे। यही नहीं, अब ऑनलाइन लाइव दर्शन के साथ-साथ ऑनलाइन मुंडन टिकट, ऑनलाइन कथा पूजन टिकट, ऑनलाइन रोपवे टिकट घर बैठे बुक किए जा सकते हैं। इसकी बेवसाइट www.maasharda.com है।

इसके अलावा लाइव दर्शन के लिए www.maashardalivedarshan.com पर क्लिक कर सकते हैं। मंगलवार को विधायक नारायण त्रिपाठी ने इसकी शुरुआत की।

शारदा प्रबंध समिति के ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दर्शनार्थियों को ये सुविधाएं नवरात्रि से ही उपलब्ध हो पाएंगी। मैहर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता का यह मंदिर शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित है। मां शारदा का मंदिर पर्वत की चोटी के मध्य में है। नवरात्रि के समय यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। 1063 सीढ़ियां चढ़कर भक्त माता के दर्शन करने आते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply