अचानक रेल ट्रैक ने लिया सांप का रूप, बड़ा हादसा होने से टला

धनबाद। सब कुछ समान्य था।रेल गाडियां आराम से चल रही थी। पर एकाएक ट्रैक सांप की तरह मुड़ गयी जिससे महकमे के हाथ पांव फूलने लगे। घटना धनबाद दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित चौबे-दसरा रेल खंड की है। इस वजह से ग्रैंड कॉर्ड पर ट्रेनों का परिचालन लगभग दो घंटे प्रभावित रहा। बाद में विभागीय अधिकारी की मौजूदगी में ट्रैक को ठीक किया गया। रेलवे का कहना है कि लॉन्ग वेल्डिंग रेल में ऐसा होना समान्य है। घटना कि जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

हादसे का शिकार होने से बची मालगाड़ी

जिस वक्त घटना हुई उस समय अप लाईन पर मालगाड़ी जा रही थी। स्थानीय कर्मचारियों की सूचना पर उसे चौबे से पहले ही रोक दिया गया। थोड़ी देर और हो जाती तो मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती थी।

↑
Exit mobile version