अंधेर नगरी चौपट राजा
सो रहे हैं सिविल लाइन थाना प्रभारी, हो सकती है बड़ी अनहोनी
जबलपुर,नगर प्रतिनिधि। एबीवीपी व रानी दुर्गावती छात्रावास संघ के मध्य विवाद कब शांत होगा इसका कोई अंदाजा नहीं लगा पा रहा रानी दुर्गावती छात्रावास संघ द्वारा इस मामले में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे है जिसमें कि थाना प्रभारी सिविल लाइन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है इन सारी घटनाओं से अवगत होने के बाद भी उनके द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। रानी दुर्गावती छात्र संघ द्वारा 5 से 6 पाया फोन पर जान से मारने को लेकर पहले ही की जा चुकी थी परंतु सिविल लाइन थाने द्वारा इस मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं दिया गया उसके उपरांत एक बड़ा विवाद गणेश विसर्जन के दौरान हुआ तथा छात्रावास संघ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आपस में टकरा गए थे।
क्या कहना है एबीवीपी का
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र पटवा का कहना है इन दोनों ऑडियो ऑडियो फर्जी हैं तथा हमारे कार्यकर्ता की आवाज के साथ छेड़छाड़ किया गया । जिस प्रकार से यह आरोप लगाए गए हैं हमारे द्वारा उन आरोपों की जांच की जा रही है तथा बड़ी बैठक करके इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।
वहीं रानी दुर्गावती छात्र संघ के अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि हमारे द्वारा विवाद के पूर्व 5-6 द्घ.द्ब.ह्म्. आवेदन दिए गए थे परंतु सिविल लाइन थाना द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई विवाद के उपरांत दो द्घ.द्ब.ह्म्. और दर्ज की गई परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। कल हमारे द्वारा इस मामले में आईजी से मिलकर 5 एफ आई आर की रिपोर्ट सौंपेंगे और मांग करेंगे की सिविल लाइन थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए।
क्योंकि विदित हो हॉस्टल से संबंधित छात्र जो कि एबीवीपी में संपर्क में आने से और तन छोड़ चुका था और जब वह हॉस्टल पहुंचा तो हॉस्टल के छात्रों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई और इसमें जब अपनी बात अपने मित्र गौरव से बताई तो हॉस्टल के छात्रों से दोनों की तू तू मैं मैं हो गई। लोक सेक्शन में पढऩे वाला गौरव पार्वती सेक्शन के पास जब घूम रहा था तो वहां उसका सामना हॉस्टल के छात्रों से हो गया था।








