#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु 11 दिसंबर सोमवार को शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गयी है।

श्री शर्मा ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्र्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम