katniमध्यप्रदेश

कटनी के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र साहनी का निधन, सोमवार को 11 बजे नदी पार मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार

कटनी के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र साहनी का निधन, सोमवार को 11 बजे नदी पार मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्का

 

कटनी। बरही रोड निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेंद्र साहनी का लगभग 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय श्री साहनी, अभिषेक (काकू) साहनी के पिता, विमल साहनी के बड़े भाई,विशाल लॉ एवम संदीप आहूजा के ससुर तथा चड्डा परिवार की बुआ के पुत्र थे। वे अपने सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सोमवार प्रातः 11:00 बजे उनके निज निवास, बरही रोड से नदी पार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं नागरिक संगठनों सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Back to top button