Latestमध्यप्रदेश
Datia Bypoll Results 2026: दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, 350+ कर्मचारी और 3-स्तरीय सुरक्षा में मतगणना शुरू
Datia Bypoll Results 2026: दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, 350+ कर्मचारी और 3-स्तरीय सुरक्षा में मतगणना शुरू
Datia Bypoll Results 2026: दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, 350+ कर्मचारी और 3-स्तरीय सुरक्षा में मतगणना शुरू
दतिया, मध्य प्रदेश – आज दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सामने आएगा। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू

। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने संगठन, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव और सरकार की योजनाओं के आधार पर जीत का दावा किया है। वहीं, कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों, सत्ता विरोधी माहौल और अपने परंपरागत जनाधार के सहारे बढ़त की उम्मीद जताई है।
मतगणना की प्रक्रिया 15 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है। मतगणना के लिए 20 टेबल ईवीएम की गिनती तथा एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। मतगणना कार्य में 350 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं।
उपचुनाव में 71.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दतिया की जनता ने अपना नया विधायक किसे चुना है। सुबह नौ बजे से रुझान मिलने लगेंगे। मतगणना कार्य को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया है।