katniमहाकौशल की खबरें

विजयराघवगड़ के पास तेंदुए का शव बरामद, बाघ के पगमार्क भी मिले

बरही। वन परिक्षेत्र विजयराघवगढ़ के हथेडा बीट अंतर्गत चहला में तेंदुए का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है, तेंदुए का शव तीन से चार दिन पुराना है।

मामले की जानकारी लगते ही हरकत में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पड़ताल में जुट गए है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुए का शिकार हुआ है या फिर वह किसी हादसे से मृत हुआ है।

शव पुराना होने से उसमें कीड़े लग गए थे और सड़ान्ध मार रहा था। तेंदुए का शव लंकाना झाड़ियों के बीच मे पड़ा हुआ था। पेट्रोलिंग के दौरान बीती शाम बीट गार्ड ने जंगल मे मृत पड़े तेंदुए के संबंध में वन अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद विजयराघवगढ़ रेंजर सीमा मरावी, बरही रेंजर वीरेंद्र सिंह चौहान, डिप्टी रेंजर रामयश मिश्रा, पंकज द्विवेदी सहित विजयराघवगढ़ से वन अधिकारी अमले के साथ घटना स्थल पहुए गए। आज सुबह से पंचनामा कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

बताया गया है कि पोस्टमार्टम उपरांत शव को जलाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। वही खबर यह भी है जिस स्थान से तेंदुए का शव बरामद हुआ है, उसी के इर्द-गिर्द बाघ के पगमार्ग के निशान भी पाए गए है। बहरहाल वन विभाग के आला-अधिकारी सारे पहलुओं की पड़ताल करने में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Back to top button