Friday, May 22, 2026
Latest:
katniLatest

Zero Crime Pending Katni Police: हर अपराध पर कटनी पुलिस ने किया बेहतर काम, नहीं है कोई पेंडिंग गंभीर अपराध

कटनी। मासिक अपराधों की समीक्षा करने आज जबलपुर जोन के आईजी अनिल सिंह कुशवाह कटनी पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग में आईजी श्री कुशवाह ने आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान

जबलपुर जोन आईजी श्री कुशवाह ने कहा कि अपराधों की समीक्षा के दौरान जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों को मुख्यमंत्री एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर प्राथमिकता के तौर पर काम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा प्रायोरिटी पर लाउडस्पीकर, खुले में मांस मछली विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
संतोष जनक मिला कटनी का काम बातचीत के दौरान आईजी श्री कुशवाह ने कहा कि कटनी जिले की पुलिस के द्वारा अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए बेहतर काम किया गया है। महिला संबंधी अपराध हो या फिर माइनर बच्चों के साथ हुए अपराध या फिर गंभीर वारदातें सभी पर विशेष काम करते हुए बेहतर सफलता प्राप्त की गई है। वर्तमान में कटनी जिले के अंदर कोई भी गंभीर वारदात का प्रकरण पेंडिंग नहीं है। जिले की पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि जिले की पूरी टीम को आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करते हुए आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है। खासतौर पर जुआ, सट्टा और अवैध शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की निर्देश दिए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम