संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,बार-बार बयान बदलते रहें परिचित

IMG 20240623 WA0009

कटनी। जिले की सीमा से सटे हुए शाहनगर पन्ना के अमानगंज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार खराणा पिता राम करण 36 साल, निवासी ठाणी, लालवन माली जिला विराट नगर जयपुर का निवासी था। जिसे पहले पंखे से करंट लगने से मौत होना बताया गया। मृतक शाहनगर रोड पर सफेद मार्किंग करते थे। रात को कमरे में पंखा लगा रहा था। करंट लग गया। जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी ओर उनके परिजनों द्वारा मीडिया को बताया गया कि युवक खेत मे कर्मचारी था और मोटर पंप चालू करने के दौरान उसे करंट लगा। उसके साथी कर्मचारी व उसके परिचित उसे लेकर जिला अस्पताल पहुँचे थे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें-  एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला: अंतर-जिला ट्रांसफर से शिक्षक की वरिष्ठता प्रभावित होने की आपत्ति पर फिर निर्णय ले सरकार