भिंड: थाने से युवक गायब, सुबह खेत में बंधे हाथ-पैर मिला: भिंड में हंगामा, हाईवे जाम। जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए तीन युवकों में से एक युवक रात के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।
थाने से युवक गायब, सुबह खेत में बंधे हाथ-पैर मिला: भिंड में हंगामा, हाईवे जाम
शुक्रवार सुबह वह युवक चपरा गांव के पास एक खेत में हाथ-पैर बंधे हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना से नाराज परिजनों ने पहले गोरमी थाने पर विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद मेहगांव-पोरसा हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात को संभालने के लिए मेहगांव, गोहद चौराहा समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के नाम पर युवक को प्रताड़ित कर रही थी और उसकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर युवक थाने से गायब कैसे हो गया और रात भर उसके साथ क्या हुआ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

