आपसी विवाद के बाद नाबालिक ने की चाकूबाजी, बिहार से काम करने कटनी मे युवक की हत्या

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मछली मार्केट में चाकूबाजी की एक वारदात घटित हुई। यहां पर एक नाबालिक शातिर बदमाश ने बिहार निवासी मजदूर को चाकू मार दिया। घटना के बाद मजदूर की शासकीय जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चाकूबाज की पहचान पुलिस ने कर ली है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि ग्राम उनसुनी ग्वालबाटी थाना सतरागाछी जिला हावड़ा पुलिस आयुक्तालय (पश्चिम बंगाल) निवासी अभिषेक चौधरी ने खाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहां थे वह अमित पटेल एवं अपने भतीजे मो. आसिफ अली के साथ द डिटेलिंग माफिया दिल्ली की कम्पनी में इलेक्ट्रेशियन का काम करता है। गत 26 फरवरी 2026 को कम्पनी के काम से वह अपने साथियों सहित वरगवां कटनी के आफिस में काम करने के लिये आया था। वे सभी संजय बजाज के आफिस बरगवा मे विजली, वेल्डिंग एवं पेटिंग का काम कर रहे थे। गत 8 मार्च 2026 की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उक्त सभी श्री बजाज के आफिस के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उसका भजीता मो. आसिफ अली खाना लेने के लिये के लिये जा रहा था तभी एक नाबालिग युवक निवासी रंगनाथनगर ने उसके भतीजे मो. आसिफ अली के पैर पर थूक दिया। जब उसके भतीजे ने इस बात को लेकर एतराज किया तो बदमाश आवेशित होकर मो. आसिफ अली से वाद विवाद करने लगा। गलीगलौज करते हुए नाबालिग बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से आसिफ के वाये पैर की जांघ पर वार कर दिया। आसिफ के पैर से तेज खून निकलने देख अभिषेक चौधरी, अमित पटेल वहां मौजूद अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े तो आरोपी वहा से भाग गया। घटना के बाद मो. आसिफ अली को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल कटनी लेकर गये। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की संभावना पुलिस के द्वारा जताई जा रही है।








