Site icon Yashbharat.com

ऑन लाइन ठगी का शिकार हुआ युवक, खाते से ढाई लाख पार

IMG 20241218 WA0017 1 1

कटनी(YASH BHARAT.COM)। डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला एन.के.जे. थाना क्षेत्र के रोशन नगर का है, जहां एक युवक मोबाइल धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो गया। अज्ञात आरोपी ने युवक के बैंक खाते से 2,46,478 रुपये की बड़ी राशि पार कर दी।शिकायतकर्ता सौरभ कुशवाहा (20 वर्ष) पिता तुलसीराम कुशवाहा, निवासी रोशन नगर ने पुलिस को बताया कि यह धोखाधड़ी 6 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 के बीच अंजाम दी गई। अज्ञात ठग ने मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर सौरभ को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे उसके खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए। जब सौरभ को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने 23 जनवरी 2026 की शाम एन.के.जे. थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।एन.के.जे. पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version