katniमध्यप्रदेश

प्रेमिका को महंगा मोबाइल दिलाने के लिए युवक बना ट्रैक्टर चोर, कुठला पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

प्रेमिका को महंगा मोबाइल दिलाने के लिए युवक बना ट्रैक्टर चोर, कुठला पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में आज दिनांक 17/07/2026 के कुठला पुलिस को चोरी हुए ट्रेक्टर को आरोपी से जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

प्रार्थी नवनीत गुप्ता पिता चन्द्रभान गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी कैलवारा फाटक रामनगर हाल पहरुआ गुप्ता कृषि यंत्र खेरमाई के सामने थाना कुठला की रिपोर्ट पर कि उसकी पहरुआ कृषियंत्र की मेरी दुकान है जिसका पुराना ट्रेक्टर सोनालिका कम्पनी का क्रमांक MP34A1943 जिसमें हाईड्रा लगा हुआ है (कीमत 4.5 लाख रुपये) को दिनांक 14/07/2026 की रात्रि में पहरुआ कृषियंत्र दुकान के सामने किनारे खड़ा किया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 604/26 धारा 305(b) BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा परम्परागत एवं तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुजेट, सम्भावित मार्गो की गई फलस्वरूप ट्रेक्टर को आरोपी प्रिंस सिंह सोमवंशी पिता दिनेश सिंह सोमवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी समोघर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना से सघन पूछताछ करने पर उसने अपनी गर्डफेंड की 50 हजार रुपये का मोबाइल दिलाने की डिमांड पूरी करने के लिए ट्रैक्टर चोरी किया था उक्त ट्रेक्टर को सोनालिका एजेंसी के पास मैहर से पुलिस टीम द्वारा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, अजय यादव, अजीत मिश्रा, आरक्षक विजय प्रजापति, मनोज सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Back to top button