Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

सनशाइन एकेडमी के नन्हे बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

कटनी। सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा बनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस जिस में बच्चों ने काई सारे खेले के बारे में मैंने जाना और सिखाया भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस, 2012 में स्थापित होने के बाद से हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है, हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में।

यह उनकी जयंती भी है। इस दिन का उद्देश्य खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर करना है, जो एक स्वस्थ, अधिक सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहलों को दर्शाता है। इसी दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद का जन्म हुआ था।

बच्चों ने सीखा कि खेल हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हमको स्वस्थ रखते हैं खेल खेलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। बच्चों को बताया गया खेल से शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं।

इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का भरपूर उत्साह वर्धन किया संपूर्ण एक्टिविटी में बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखाई दिए।

विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम