VIDEO देख हैरान रह जाएंगे, जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करते नजर आया ग्रामीणों का जत्था

wp 17218139582172665153875054854915

कटनी। हाल ही में कटनी जिले में हुई तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है तो कुछ जगहों पर नदी जल स्तर बढ़ने से करीब आधा दर्जन गांवो का संपर्क बड़वारा और जिला मुख्यालय से टूट गया है।

लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने के लिए मजबूर हो रहे है बड़वारा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली छोटी महानदी पूरे सवाब में है ऐसे में कई पुल डूबने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है सकरीगढ़ महानदी पुल के ऊपर पानी चलने से गणेशपुर, कुम्हरवारा, वलोहरवारा, सकरीगढ़ समेत अन्य गांव के लोग जान जोखिम में डालकर मुख्यालय से जुड़ने का प्रयास कर रहे है। कुछ तस्वीरें सकरीगढ़ महानदी पुल से सामने आई हैं जिसमें लोग बड़ी संख्या पर जान जोखिम में डालकर पुल पार करने का प्रयास करते नजर आ रहे है।

इसे भी पढ़ें-  बरही अग्निकांड के मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग,मिशन चौक पर कांग्रेसजनों ने रखा मौन, छह जिंदगियों को बचाने में अग्निशमन व्यवस्था की नाकामी पर उठाए सवाल