Site icon Yashbharat.com

जन अभियान परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत गांव-गांव आयोजित हुए योग कार्यक्रम

IMG 20250622 WA0006

जन अभियान परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत गांव-गांव आयोजित हुए योग कार्यक्र

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जिला समन्वय डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के नेतृत्व एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के समन्वय से ब्लॉक के ग्रामों में परिषद से संबद्ध
नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग और समन्वय से योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित ग्राम वासियों एवं छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जीवन उपयोगी योगासन और प्राणायाम करते हुए योग को नियमित दिनचर्या का माध्यम बनाने हेतु प्रेरित किया गया। विकासखंड कटनी के ग्राम बंडा, खरखरी, देवडोंगरा, हरदुआ ,कन्हवारा ,मड़ई, कटंगी कला, पहाड़ी , एवं शहर में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के द्वारा वार्ड क्रमांक 1, 20, 37,43 ,45 में स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी हीरामणि हल्दकार, मनीष पांडेय, अनिल गौतम, अवधेश तोमर, स्वाधीन शुक्ला, सतीश तिवारी, परामर्शदाता अमित तिवारी,सुरेंद्र शुक्ला, विनीत सोंधिया, संयोगिता मिश्रा छात्र-छात्राओं कृष्णा, नेहा शर्मा, सतीश त्रिपाठी, रूपा बर्मन, प्रेमलता सोंधिया, रोशनी कुशवाहा की विशेष सहभागिता रही

Exit mobile version